राज किशोर सिंह के भाजपा में शामिल होने से बीजेपी को मिला वाकओवर
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी में सम्मलित होने बाद पहली बार बस्ती पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह का जोरदार स्वागत हुआ। बस्ती के प्रारम्भ सीमा घघौवा से पूर्व मंत्री के काफिला कई स्थानों पर कार्यकर्ताओ द्वारा स्वागत किया गया। विक्रमजोत, छावनी, पठकापुर, हर्रैया, महराजगंज, कप्तानगंज, गोटवा, फुटहिया, बडेवन सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर स्वागत हुआ।
उनके साथ छोटे भाई बृजकिशोर सिंह डिम्पल, बेटे देवेंद्र सिंह शानू सहित कई समर्थक मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में हुआ। जहा सांसद हरीश द्विवेदी जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र सहित भाजपा के कई नेताओं ने बड़ी माला पहनाकर स्वागत किया। सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा मोदी सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह शामिल हुए है। मैं सभी का हृदय की गहराइयों से अभिनन्दन करता हूँ।
जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहां पिछले 10 वर्षों के कार्यकाल में मोदी सरकार की बहुत सारी उपलब्धियां रही है जिसका प्रभाव राजकिशोर सिंह जी पर पड़ा है, उसी का नतीजा है कि आज बिना किसी शर्तो पर पूर्व मंत्री जी भाजपा में शामिल हुए है।
राजकिशोर सिंह ने कहां की भाजपा की राष्ट्रवादी विचार धारा से मैं बहुत प्रभावित हूँ। मोदी जी और योगी जी की नीतियों ने मुझे भाजपा में सम्मलित होने पर मजबूर कर दिया। हम सभी इस लोकसभा चुनाव में हरीश द्विवेदी जी को सांसद बनाकर देश की सबसे बड़ी पंचायत में भेजने का काम करेंगे। कहाँ की मैं विश्वास दिलाता हूं कि पूरा जीवन भाजपा की सेवा करता रहूंगा। कार्यक्रम का संचालन अमृत कुमार वर्मा ने किया।
इस मौके पर राजेन्द्र तिवारी, रवि सोनकर, अंकुर वर्मा, अनिल दुबे, दुष्यंत सिंह, आशीष शुक्ल, गजेंद्र सिंह, दिलीप पाण्डेय, अखण्ड सिंह, राधेश्याम कमलापुरी, सुमन सिंह, पंकज श्रीवास्तव, अभिनव उपाध्याय, प्रत्युष विक्रम सिंह, जगदीश शुक्ल, काजू श्रीवास्तव, अमित चौबे, सुरेंद्र सिंह, खादिम हुसैन सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।