अस्पताल मे अचानक गिरी लिफ्ट, चार लोगो को आई चोट सभी का अस्पताल में इलाज जारी
नोएडा थाना फेस 2 क्षेत्र के सेक्टर 110 में स्थित यथार्थ हॉस्पिटल में सर्विस लिफ्ट गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया जिसके बाद अस्पताल में हड़कंप बच गया और लोग चीखने चिल्लाने लगे फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है इस घटना में चार लोग घायल बताए जा रहे हैं।
सभी का अस्पताल में इलाज जारी है फिलहाल सभी चारों घायल खतरे से बाहर है। जानकारी के मुताबिक लगभग 8 फुट की ऊँचाई से लिफ्ट गिरी थी।
नोएडा के सेक्टर 110 स्थित यथार्थ अस्पताल में उसे समय भगदड़ और चीख पुकार मच गई जब एक सर्विस लिफ्ट अचानक से गिरी इस हादसे में चार लोग घायल बताए जा रहे हैं जिनको आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है डॉक्टर का कहना है कि सभी की हालत खतरे से बाहर है।
वही एडीसीपी नोएडा सेट्रल ने फोन पर बताया कि फेस-टू थाना क्षेत्र के सेक्टर-110 स्थित यथार्थ अस्पताल में गिर गई। इस लिफ्ट में सामान ले जाने का काम किया जाता है। घटना के दौरान अस्पताल में काम करने वाले चार लोग मौजूद थे। तार टूटने से लिफ्ट झटके से नीचे गिरी।
जानकारी मिलने के बाद फेस-2 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को बाहर निकाल लिया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। घायलों में सिद्धनाथ, सृष्टि श्रीवास्तव, अर्जुन और सुखदेव माली लिफ्ट में सवार थे। इन्हें चोटें आई हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।