चार बार सांसद व लोक सभा के सर्वश्रेष्ठ सांसद पुरस्कार प्राप्त लेखक समाजवादी चिन्तक विचारक मोहन सिंह की मनाई गई पुण्य तिथि
सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम प्रवक्ता जूही समेत सांसद विधायक पूर्व सांसद पूर्व विधायक समेत पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि।
समाजवादी पार्टी के नेता और देवरिया लोक सभा क्षेत्र से चार बार सांसद लेखक समाजवादी चिन्तक विचारक लोक सभा में सर्वश्रेष्ठ सांसद पुरस्कार प्राप्त श्री मोहन सिंह के पुण्य तिथि के अवसर पर आज सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम प्रवक्ता जूही सिंह ने स्वर्गीय श्री मोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी है इस अवसर पर सांसद विधायक पूर्व सांसद पूर्व विधायक सपा के जिला अध्यक्ष पूर्व सांसद श्रीमती कनकलता सिंह सपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि श्री स्वर्गीय मोहन सिंह देश के जाने माने नेता थे समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे उन्हे देश के सर्वोच्च लोक सभा के सर्वश्रेष्ठ सांसद पुरस्कार मिला उनका देश के राजनिति में बहुत बड़ा योगदान है समाजवादी चिन्तक विचारक लेखक के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान है आज उनके पुण्य तिथि पर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित करने आया हूं। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा कि महिला आरक्षण की मेरी पार्टी पक्षधर हैं महिलाओं को समान अधिकार दिलाने की आवाज डाक्टर राम मनोहर लोहिया ने बहुत पहले उठाई थी और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी लोक सभा राज्य सभा विधान परिषद विधान सभा में भी महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाय। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा कि मेरे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सभी धर्म का सम्मान करते हैं। उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के गलत नीतियों के चलते आर्थिक ढांचा चरमरा गई है। आगामी लोकसभा चुनाव समाजवादी पार्टी पूरे दम खम के साथ लड़ेगी। वही सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमती जूही सिंह ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक की सार्थकता तभी सही मायने में साबित होगा जब समाज की गरीब पिछड़ी अनुसूचित जनजाति अल्पसंखक जाति की महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाय।