आरओ एआरओ भर्ती परीक्षा लीक मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
कौशाम्बी। जिले में आरओ एआरओ भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में पुलिस और एसटीएफ की सयुक्त टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। टीम ने लखनऊ से बर्खास्त 2011 बैच के सिपाही अरुण कुमार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी अरुण कुमार सिंह पर आरओ एआरओ भर्ती परीक्षा के पेपर लीक करने का आरोप है।
VO-- यूपी एसटीएफ की टीम ने आरओ एआरओ पेपर लीक मामले में प्रतापगढ़ के रहने वाले 2011 बैच के बर्खास्त सिपाही अरुण कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। सूत्रों की माने तो अरुण कुमार सिंह जो कि आरओ एआरओ पेपर लीक मामले का मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। उसको एसटीएफ और मंझनपुर पुलिस की सयुक्त टीम ने गिरफ़्तार किया है। हालांकि अभी पुलिस इसकी पुष्टि नही कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद एसटीएफ ने उसे मंझनपुर थाने में रख है। जहाँ पर उससे पूछताछ में पुलिस को कुछ अहम जनाकारी मिल सकती है। अरुण कुमार सिंह की गिरफ्तारी के बाद पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर यह पेपर कहां से और कैसे लीक हुआ था। और इस पेपर को लिखे करने में और कौन-कौन लोग शामिल है। पुलिस सूत्रों की माने तो अरुण कुमार सिंह से पूछताछ के लिए और मामले की जानकारी के लिए आईजी प्रयागराज जल्द ही कौशाम्बी पहुचने वाले है और वह अरुण कुमार से पूछताछ करेंगे।