राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट ने नियुक्त किया प्रदेश अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष
बस्ती। राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अटल बिहारी बजाज ने राधेश्याम कमलापुरी प्रभारी पूर्वी उत्तर प्रदेश के निर्देश पर कन्हैया लाल बजाज को प्रदेश अध्यक्ष व रंजना सिंह को महिला प्रदेश अध्यक्ष पूर्वी उत्तर प्रदेश और चंद्रकला को महिला जिला अध्यक्ष संत कबीर नगर मनोनीत किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को राष्ट्रीय मानवाधिकार के पदाधिकारियों ने बधाई दिया। श्री कमलापुरी ने कहा सभी नवनियुक्त अध्यक्षों के नेतृत्व में संगठन को काफी मजबूत और गति प्रदान होगी।
इस मौके पर आशीष शर्मा उर्फ कल्लू बाबा, अमरचंद गुप्ता, प्रेमचंद सोनी, पूजा सिंह, समीर उल्ला खान, रियाज अहमद मोहम्मद जानू, विनोद चौरसिया, तसब्बू खातून, रामकुमार साहू, दिवाकर सिंह, शिव सहाय गुप्ता, बृजेश सिंह सहित सभी लोगों ने बधाई दी।