भगवान श्रीराम जी की लीलाओ का सुन्दर चित्रण कर रहे हैं किसान पुत्र चंद्र प्रकाश चौधरी
बस्ती। अयोध्या में श्री रामलाल के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर पूरे देश में एक अलग ही तरह का माहौल है । हर कोई अपने स्तर कुछ करना चाह रहा है उन्ही मे से एक है चन्द्र प्रकाश। जिन्होने भगवान श्रीराम के पूरे जीवन के प्रमुख प्रसंगो को चित्रित किया गया है।
कप्तानगंज विधानसभा के बैदोलिया अजायब गांव के रहने वाले किसान राम दुलारे चौधरी के पुत्र चन्द्र प्रकाश चौधरी ने श्रीराम जी की जीवन लीलाओ पर पेंटिंगो की एक श्रृखला बनाई है।
चन्द्र प्रकाश ने रामायण के प्रमुख प्रसंगो को जल रंग तैल रंग, स्केच माध्यम से कागज पर उकेरा है जिसमे श्रीराम वन गमन, मृग वध, माता सीता का हरण, जटायु वध, सुग्रीव संवाद, बालि वध,भरत हनुमान मिलाप, समुद्र पर सेतू निर्माण, लंका दहन के चित्र में हनुमान जी आकाश में उड़ते हुए नजर आ रहे हैं, कुंभकर्ण वध, रावण वध, और श्रीराम दरबार है, इस श्रृंखला में 15 से ज्यादा चित्र हैं।
बचपन से ही ड्राइंग विशेष रूचि रखने वाले चन्द्र प्रकाश ने अनेकोे चित्र श्रृंखलाये तैयार किया है जिसमे भारत के अब तक सभी प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, भारतरत्न, परमवीर चक्र विजेता सैनिक, नोबेल पुरस्कार से सम्मानित भारतीय, उत्तर प्रदेश क सभीे मुख्यमंत्री, देश के प्रमुख 50 स्वतंत्रता सेनानियो आदि के व्यक्ति चित्र प्रमुख है ।
युवा कलाकार ने बताया कि पिछले 3 महीनो से रामायण का अध्ययन कर रहे हैं, अध्ययन के दौरान विचार आया कि आज की युवा पीढ़ी हमारी संस्कृति और धर्म को भूलती जा रही है, जिसके बाद उन्होंने पेंटिंग बनाने का फैसला किया, यह पेंटिंग आने वाली पीढ़ी को सनातन संस्कृति से जोड़ने के उद्देश्य की खातिर बनाई गई है,
इनकी चित्र रचनाओं में पौराणिक कहानियो के साथ-साथ व्यक्ति चित्र, दृश्य चित्र एवं समसामयिक विषयों की प्रमुखता देखने को मिलती है ।
2 अक्टूबर 2023 को गोंडा मे आयोजित कार्यक्रम में कला रत्न सम्मान से सम्मानित हुए, पटेल स्मारक संस्थान बस्ती द्वारा 31 अक्टूबर 2023 को राष्ट्रीय गौरव सम्मान सम्मानित किया गया। चन्द्र प्रकाश राष्ट्रीय स्तर भी अपनी कला तक्षता का लोहा मनवा चुके है,और दर्जनो बार सम्मानित हुए है।