फूलपुर लोकसभा सीट से प्रियंका गांधी वाड्रा करेंगी धमाका
प्रयागराज के फूलपुर लोकसभा सीट से प्रियंका गांधी वाड्रा के चुनाव लडने की अटकलें तेज होने से अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश देखने को मिल रहा है आंतरिक सर्वे के बाद कांग्रेस नेताओं ने प्रियंका गांधी का पोस्टर लगाया फूलपुर लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेसियों ने लगाया प्रियंका गांधी का पोस्टर,
पोस्टर में प्रियंका गांधी को कांग्रेसियों ने बताया उम्मीद की आंधी, पोस्टर में फूलपुर जीरो किलोमीटर का लगा साइन बोर्ड बना चर्चा का विषय फूलपुर जीरो किलोमीटर के साइन बोर्ड से प्रियंका गांधी वाड्रा के चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रहीं हैं।
पंडित जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी की भी पोस्टर में तस्वीर मौजूद है अल्पसंख्यक वर्ग और पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के शहर अध्यक्ष की तरफ से लगाया गया है पोस्टर। इसके पहले भी कांग्रेसी प्रियंका गांधी को फूलपुर से चुनाव लड़ाए जाने की मांग करते रहे हैं।