भारत विकास परिषद के प्रांतीय कार्यशाला में वशिष्ठ शाखा ने किया प्रतिभाग
बस्ती। भारत विकास परिषद गोरक्ष प्रांत उत्तर मध्य क्षेत्र दो के गोरखपुर तारामंडल के निकट कृष्णा पैलेस में आयोजित प्रांतीय कार्यशाला में भारत विकास परिषद वशिष्ठ शाखा के सभी सदस्यों ने प्रतिभाग किया। वशिष्ठ शाखा के अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव सचिव डॉ कृष्ण कुमार प्रजापति कोषाध्यक्ष प्रमोद तिवारी उपाध्यक्ष संपर्क कुलदीप सिंह संगठन सचिव विवेक कुमार वर्मा महिला संयोजक डॉ शिवा त्रिपाठी का सम्मान प्रांतीय कार्यकारिणी द्वारा किया सर्वप्रथम प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश नाथ दुबे तथा अन्य पदाधिकारी द्वारा भारत माता की प्रतिमा और विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया गया और कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम समूह गीत के साथ की गई क्षेत्रीय महासचिव बी बी जुनेजा क्षेत्रीय सचिव संस्कार निशा जयसवाल क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव सुनील सिंह समूह गान अध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव प्रांत पदाधिकारी डॉ दंपति कुमार सिंह प्रांत वित्त सचिव विनय पांडे पर्यावरण प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ डीके गुप्ता डॉ आरपी शुक्ला विनय पांडे वित्त सचिव प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश नाथ दुबे की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
आज के प्रांतीय कार्यशाला में डॉ शिवा त्रिपाठी द्वारा प्रेरणा गीत गया गया वशिष्ठ शाखा के अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा आज आयोजित कार्यशाला में संपर्क सहयोग संस्कार सेवा समर्पण आदि मूल बिंदुओं पर भारत विकास परिषद कैसे कार्य करती है पर प्रांतीय पदाधिकारी द्वारा समझ बनाई गई जो वशिष्ठ शाखा में आगामी आयोजित कार्यक्रमों में परिलक्षित होगी सचिव डॉक्टर कृष्ण कुमार प्रजापति ने बताया आज की आयोजित कार्यशाला में बजट बनाना और आठ विभिन्न प्रकार के रजिस्टर बनाते हुए डॉक्यूमेंटेशन कैसे करना है को सिखाया गया कोषाध्यक्ष प्रमोद तिवारी ने प्रांत को अस्वस्थ किया कि वशिष्ठ का प्रांत द्वारा बताए गए दिशा निर्देश पर बेहतर कार्य करने का प्रयास करेगी।
प्रांतीय कार्यशाला में बस्ती संत कबीर नगर गोरखपुर कुशीनगर देवरिया आदि से अध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष उपाध्यक्ष संगठन सचिव महिला संयोजक आगे आमंत्रित सदस्यों उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन डॉ दंपति कुमार सिंह तथा सतीश राय ने किया