संस्कृति विकास परिषद के स्मृति में पंडित सुरती नारायण मणि त्रिपाठी के तत्वाधान में सनातन संस्कृत सांस्कृतिक राष्ट्रवाद विचार गोष्ठी
बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व उप मुख्यमंत्री राज्य सभा सांसद dr दिनेश शर्मा ने वर्चुअली संबोधित किया।
देवरिया जिले के जिला मुख्यालय पर आज संस्कृत विकास परिषद द्वारा आयोजित पूर्व आई सी एस पण्डित सुरति नारायण मणि त्रिपाठी के तत्वाधान में सनातन संस्कृत सांस्कृतिक राष्ट्रवाद विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी को उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व उप मुख्यमंत्री राज्य सभा सांसद dr दिनेश शर्मा ने वर्चुअल सबोधित करते हुए कहा कि बिना सनातन की धर्म और राष्ट्र की रक्षा नही हो सकती आज आवश्यकता है हम सब एक जुट होकर अपने सनातन पद्धति के माध्यम से संस्कृत सांस्कृतिक राष्ट्रवाद वाद को आगे बढ़ाने की तभी अपना राष्ट्र विश्व के कतार में सबसे आगे दिखाई देगा। इस संबंध में गोष्ठी के आयोजक शशांक मणि त्रिपाठी ने कहा कि संस्कृत सांस्कृतिक राष्ट्रवाद विचार गोष्ठी के माध्यम से संस्कृत को बढ़ावा मिलेगा और आने वाले दिनों में मिल का पत्थर साबित होगा। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम पूर्व एम एल सी महेंद्र यादव बीजेपी के जिला अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह पूर्व अध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह जिला उपाध्यक्ष अजय शाही समेत भारी संख्या में महिला और पुरुष मौजूद थे।