झांसा देकर किया दुष्कर्म, गर्भ ठहरा तो शादी से किया इन्कार
संतकबीरनगर। धर्मसिंहवा क्षेत्र की युवती से युवक ने पहले दोस्ती की। बाद में प्रेमजाल में फांस कर शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया। गर्भ ठहरने पर आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया। मंगलवार को पीड़ित युवती धर्मसिंहवा थाने पर पहुंची और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया।
नगर पंचायत क्षेत्र की रहने वाली 18 साल की युवती और उसी मोहल्ले के रहने वाले युवक में दो साल पहले संपर्क हुआ। बातचीत होते-होते दोनों में प्रेम संबंध हो गया। दोनों मिलने-जुलने लगे। युवती का आरोप है कि आरोपी युवक ने उसे प्रेम जाल में फांस लिया। शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया। वह तीन माह की गर्भवती हो गई। जब शादी करने की बात की तो प्रेमी युवक मुकर गया। पीड़िता ने थाने पर तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज किए जाने की मांग की।
एसओ राम वशिष्ठ ने बताया कि पीड़िता का आरोप है कि आरोपी से उसका दो साल मोहब्बत था। शादी का झांसा देकर उसने शारीरिक संबंध बनाया। तीन माह की गर्भवती हो गई है। अब शादी से इन्कार कर दिया। एसओ ने बताया कि दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है। बुधवार को पीड़िता को मेडिकल जांच को भेजा जाएगा।